फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी को बाहर निकालकर पायलट ने एयर होस्टेस को बिठाया कॉकपिट में, गई नौकरी

Sat, 23 Apr 2016 01:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चलते विमान में  एक पायलट ने अपने साथी को पायलट को कॉकपिट से बाहर कर दिया और एयर होस्टेस के साथ लंबा वक्त गुजारा।  स्पाइसजेट कंपनी ने मामले की गंभीरता को देखते अपने आरोपी पायलट को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाले विमान बोइंग 737 के पायलट ने एक एयर होस्टेस को अपने साथ अपनी सीट में कॉकपिट में बैठने के लिए कहा था। इतना ही नहीं आरोपी पायलट ने कॉकपिट से बाकी सा‌थियों को बाहर निकाल कर बहुत देर तक एयर होस्टेस के साथ बंद रहा था।

गौरतलब है कि कॉकपिट में किसी भी गैर आधिकारि व्यक्ति को कॉकपिट में जाना मना होता है। इसके बाद भी पॉयलट ने एयर होस्टेस को न सिर्फ अपनी सीट में बैठाया बल्कि कार्यस्‍थल पर कथिततौर पर यौन शोषण भी किया।
विज्ञापन

वापसी के दौरान पायलट ने फिर की वही हरकत

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पायलट ने एयर होस्टेस को अपने केबिन में बुलाने और उसे अपने साथ बहुत देर के लिए बंद रखने का काम विमान वापसी के दौरान भी किया था।

घटना के दिन ही यह विमान बैंकॉक से कोलकाता वापस आया। आरोप है कि वापसी के दौरान भी पायलट ने अपनी हरकत दुहराई ‌थी। घटना 28 फरवरी की है।

कहते हैं कि मामला इसलिए जल्दी प्रकाश में नहीं आया कि आरोपी पायलट ने मुख्य एअर होस्टेस से बात करने में किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की थी। हालांकि समय मिलने पर और घटना की जानकारी होने पर मुख्य एयर होस्टेस ने आरोपी पायलट के लिए शिकायत आंतरिक जांच के लिए कंपनी को दी।

लोगों की जान जोखिम में डालकर विमान में एअर होस्टेस के साथ अंतरंग पल बिताने का मामला तब लोगों के सामने आया जब स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह ने अरोपी पायलट को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

रद्द हो सकता है पायलट का लाइसेंस

डाइरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने मामले पर मीडिया को बताया है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीसीए भी पायलट के खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकता है।

डीजीसीए की प्रमुख सत्यवती ने कहा है कि डीजीसीए आरोपी पायलट का लाइसेंस रद्द कर सकता है जिससे आरोपी किसी दूसरी कंपनी का विमान भी नहीं उड़ा सकता।

वहीं स्पाइसजेट के चेयरमैन ने कहा है कि कंपनी ने आंतरिक इंक्वायरी में आरोपी पायलट को दोषी पाया है। उसके खिलाफ सबूत तौर पर संबंधित लोगों के बयान भी लिए गए हैं जिसके बाद भी उसे बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें