फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत में ज्यादा समय बिताएं राहुल': रिजिजू का तंज, कांग्रेस को ज्यादा सीटें जीतने के लिए बताईं सात शर्तें

Thu, 05 Nov 2026 11:03 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला बोला है और साथ ही उन्हें कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए कुछ सलाह दी हैं। रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भी हमला बोला। 
विज्ञापन
किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पार्टी को ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने के लिए सात शर्तें बताई हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो राहुल गांधी को भारत में ज्यादा समय बिताना होगा और भारत विरोधी लोगों से मुलाकात बंद करनी होगी। रिजिजू, प्रधानमंत्री के साथ खुली बहस की मांग करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं पर लगातार निशाना साध रहे हैं।
विज्ञापन


क्या हैं रिजिजू की सात शर्तें
  • रिजिजू ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस सात शर्तें पूरी करके ज्यादा सांसद जीत सकती है। उन्होंने इन शर्तों में कहा कि राहुल गांधी को भारत में ज्यादा समय बिताना चाहिए और बार-बार विदेश में गुपचुप छुट्टियां मनाने से बचना चाहिए।
  • उन्होंने कांग्रेस नेता को वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करने और उनसे अनुभव व सीख लेने की भी सलाह दी। रिजिजू ने कहा कि बड़ों का सम्मान करना भारतीय परंपरा है।
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राहुल गांधी को भारत विरोधी लोगों से मुलाकात नहीं करने और उनके एजेंडे को बढ़ावा देना बंद करने की भी सलाह दी।
  • रिजिजू की चौथी शर्त थी कि राहुल गांधी को भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति गहरी नफरत खत्म करनी चाहिए। साथ ही भाजपा को दुश्मन नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संसद को ज्यादा गंभीरता से लेना चाहिए और सांसदों को बहस व चर्चा में हिस्सा लेने देना चाहिए।
  • रिजिजू ने अपनी आखिरी दो शर्तों में कहा कि कांग्रेस को भारतीय संविधान का सम्मान करना चाहिए और संवैधानिक संस्थाओं का आदर करना चाहिए। साथ ही पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से काम करना चाहिए और वंशवाद की राजनीति खत्म करनी चाहिए।

'संसद बहस का मंच'
इससे पहले बुधवार को रिजिजू ने संसद में दिए गए अपने भाषण का एक वीडियो साझा किया था। उस समय विपक्षी नेता सदन से बाहर चले गए थे। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, 'संसद बहस और चर्चा का मंच है। लेकिन जो लोग लोकतंत्र, बहस और चर्चा में विश्वास नहीं करते, वही आज बहस की बात कर रहे हैं।'
विज्ञापन


पीएम मोदी पर कांग्रेस हमलावर
राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि वह पांच मिनट में साबित कर देंगे कि प्रधानमंत्री देशद्रोही हैं। राहुल की चुनौती के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रधानमंत्री से सामने आकर वोट चोरी के उन सवालों का जवाब देने को कहा।

खरगे ने एक्स पर लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी दिमागी नक्सली वाला अपना पुराना और फ्लॉप बयान दोहरा रहे हैं। उनके पास वोट चोरी और राहुल गांधी की उस खुली चुनौती का कोई जवाब नहीं है, जिसमें पूछा गया है कि उन्होंने भारतीय हितों को विदेशी ताकतों के हाथों गिरवी कैसे रख दिया।'

रिजिजू ने दिमागी नक्सल का मतलब बताया
इस पर रिजिजू ने पलटवार करते हुए लिखा, 'खरगे जी, दिमागी नक्सली कोई विमर्श नहीं, बल्कि एक शब्द है। दिमागी नक्सली वे लोग हैं जो माओवादियों के एजेंडे का समर्थन करते हैं और भारतीय संविधान को नहीं मानते। जो अलगाववादियों के साथ खड़े होते हैं और अनुच्छेद 370 का समर्थन करते हैं। जो भारत की विकास परियोजनाओं को रोकना चाहते हैं। जो पूर्वोत्तर को भारत से अलग करने के लिए चिकन नेक को काटने की साजिश रचते हैं।'

इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने विपक्ष को राष्ट्रविरोधी बताने के प्रधानमंत्री के आरोपों पर उन्हें खुली बहस की चुनौती दी थी। उन्होंने यह भी पूछा था कि विदेशी संबंधों के जरिए देश को अस्थिर करने के आरोपों पर प्रधानमंत्री ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा क्यों नहीं किया? राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं। इससे एक दिन पहले भी उन्होंने विपक्ष पर देश को अस्थिर करने के लिए विदेशी मदद लेने के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें