फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में अस्पताल के परिसर में घुसी तेज रफ्तार कार, चपेट में आकर एक महिला की मौत, जांच जारी

Sat, 25 May 2024 02:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, लेकिन पुलिस अभी भी मामला दर्ज करने से पहले अस्पताल के बयान का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में मुंबई के एक नागरिक अस्पताल में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक वरिष्ठ महिला की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल अस्पताल में शुक्रवार को घटी। बता दें कि इसे सायन अस्पताल भी कहा जाता है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, लेकिन पुलिस अभी भी मामला दर्ज करने से पहले अस्पताल के बयान का इंतजार कर रही है। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सभी जानकारी एकत्रित कर ली है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें