फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में रफ्तार का कहर: नादिया जिले में कार ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को मारी टक्कर; सात की मौत, आठ घायल

Fri, 14 Mar 2025 05:31 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, ये हादसा तब हुआ जब मृतक ईद के त्योहार के लिए खरीदारी कर  ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां शुक्रवार को छपरा इलाके के लक्ष्मीगाछा में तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को टक्कर मारी। इस भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, वहीं आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है।  

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब ई-रिक्शा सवार लोग आगामी ईद के त्योहार के लिए खरीदारी करने के बाद घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

इसे भी पढ़ें- Gujarat Fire: गुजरात में बड़ा हादसा; राजकोट की इमारत में भीषण आग लगने से तीन की मौत, 30 लोग अब भी फंसे
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है, जो वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें- BLA Train Attack: 'विस्फोट के बाद पटरी से उतर गए थे कोच', जाफर एक्सप्रेस के चालक ने बताई हमले की पूरी कहानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें