फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाभियोग: सुप्रीम कोर्ट में बैठक की अटकलें, 15 मिनट देर से शुरू हुई कोर्ट की कार्यवाही

Mon, 23 Apr 2018 02:56 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) दीपक मिश्रा समेत सभी जजों ने सोमवार को 15 मिनट की देरी से 10:45 बजे अदालती कार्यवाही शुरू की। अटकलें हैं कि इस दौरान सभी जजों ने सीजेआई के खिलाफ लाए जा रहे महाभियोग के मुद्दे पर बैठक की।

विज्ञापन

 
अमूमन 10 बजकर 30 मिनट पर अदालती कार्यवाही शुरू कर देने वाले सीजेआई सोमवार को 15 मिनट की देरी से कोर्टरूम पहुंचे। इसके बाद उन्होंने तत्काल सुनवाई की मांग करने वाले वकीलों की याचिकाओं पर सुनवाई की। इनमें भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका भी थी। इस दौरान कोर्टरूम वकीलों से भरा रहा। इनमें वे वकील भी थे, जिनके किसी मामले पर सीजेआई के कोर्ट में सुनवाई नहीं होनी थी।

सीजेआई के कोर्ट के अलावा बाकी सभी कोर्टरूम में भी 15 मिनट देरी से ही कार्यवाही शुरू हुई। वकीलों में अटकलें चल रही थीं कि सभी जजों ने आज की कार्यवाही शुरू करने से पहले महाभियोग के मसले पर अनौपचारिक संक्षिप्त बैठक की थी। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सीजेआई के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को ठोस सबूतों की कमी का हवाला देते हुए खारिज कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने फैसला लेने से पहले कुछ पूर्व मुख्य न्यायाधीशों, जजों और शीर्ष संविधान विशेषज्ञों से राय मशविरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें