दशहरा, दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने दो पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। (04404/ 04403) नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली वाया गोरखपुर तथा (04406/04405) दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली वाया गोरखपुर एक-एक जोड़ी द्विसाप्ताहिक वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन 18 फेरों में चलाने का निर्णय लिया है।
04404 नई दिल्ली-बरौनी द्विसाप्ताहिक वातानुकूलित स्पेशल नई दिल्ली से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार 30 सितंबर, 04, 07,11, 14, 18, 21, 25, 28 अक्टूबर, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 एवं 29 नवंबर को शाम 7.25 बजे मुरादाबाद, दूसरे दिन बरेली, लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से सुबह 9.45 बजे चलकर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते बरौनी शाम 6.50 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 04403 बरौनी-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक वातानुकूलित स्पेशल बरौनी से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26, 29 अक्टूबर, 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26 एवं 30 नवंबर को रात 9.35 बजे चलेगी और दूसरे दिन नई दिल्ली रात 10.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के आठ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के पांच, जेनरेटर सह लगेज यान के दो तथा एक वातानुकूलित भोजन यान सहित कुल 16 कोच लगेंगे।