नासिक पुलिस ने स्निफर डॉग को दी शानदार विदाई
- फोटो : twitter
महाराष्ट्र पुलिस के नासिक बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीडीएस) के खास सदस्य स्निफर डॉग स्पाइक के सेवानिवृत्त होने पर विभाग की ओर से शानदार विदाई दी। एक दशक तक विभाग के साथ काम करने वाले स्पाइक को बड़े ही शान से विदा किया गया।
विभाग की गाड़ी के बोनट पर बैठाकर दफ्तर के बाहर तक ले जाया गया। इस दौरान केक भी काटा गया। एक साल की उम्र से ही सेवा में शामिल होने के बाद स्पाइक ने शानदार 10 वर्षों तक पुलिस की खोजी अभियानों में जमकर मदद की।
स्पाइक के विदाई कार्यक्रम के दौरान विभाग के सभी लोग भावुक हो गए। बीडीडीएस इस गाड़ी का इस्तेमाल आधिकारिक मामलों के लिए करता है।