आज से अगले 45 दिन तक आपको अमर उजाला समाचार पत्र के साथ-साथ अमर उजाला डॉट कॉम, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर महाकुंभ का विस्तृत कवरेज पढ़ने, देखने और सुनने को मिलेगा। ...तो आइए, अमर उजाला से जुड़कर 144 साल बाद होने जा रहे इस महाकुंभ के साक्षी बनिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
महाकुंभ 2025...। विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक-सांस्कृतिक समागम प्रयागराज में सोमवार 13 जनवरी से शुरू हो गया है। पौष पूर्णिमा पर होने वाले स्नान के साथ महाकुंभ के स्नान पर्व की भी शुरुआत हो गई है। इस बार महाकुंभ कई मायनों में अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार यह संयोग 144 साल बाद बन रहा है। साथ ही इस समागम में 40 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है, जिनमें बड़ी तादाद में कल्पवासी, श्रद्धालु और देश-विदेश से आने वाले पर्यटक शामिल रहेंगे। यह आंकड़ा दुनिया के कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह अमर उजाला ने महाकुंभ की दिव्यता, आयोजन की भव्यता और समागम की विशालता को देखते हुए इसका कवरेज भी व्यापक स्तर पर करने का निर्णय किया है। उत्तर प्रदेश की जिस धरती पर यह महाकुंभ होने जा रहा है, वहां के पाठकों के लिए भी अमर उजाला ही सबसे भरोसेमंद मीडिया संस्थान है।
13 जनवरी से अगले 45 दिन तक आपको अमर उजाला समाचार पत्र के साथ-साथ अमर उजाला डॉट कॉम, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर महाकुंभ का विस्तृत कवरेज पढ़ने, देखने और सुनने को मिलेगा। सबसे बड़े कुंभ में अमर उजाला ने अपनी सबसे बड़ी टीम, सबसे बड़े कवरेज के लिए उतारी है।