फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Polls: AAP को समर्थन बहाने टीएमसी का कांग्रेस पर वार; कहा- केजरीवाल का साथ न देकर BJP की मदद क्यों करें?

Wed, 15 Jan 2025 03:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि इंडी गठबंधन के नेताओं को भाजपा के खिलाफ लड़ने वाली क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन करना चाहिए। आप और कांग्रेस दिल्ली में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आगामी दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को अपना समर्थन दिया। टीएमसी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आप को समर्थन न देकर भाजपा की मदद क्यों करें? बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आप को समर्थन दिया। उन्होंने दिल्ली में आप को कांग्रेस से मजबूत बताया। उनकी पार्टी ने आप के साथ खड़ा होने का फैसला किया। 
विज्ञापन


टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, "जब इंडी गठबंधन बना था, तब हमने यह तय किया था कि जहां भी क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत होगी वहां भाजपा के खिलाफ लड़ने दिया जाए। उदाहरण के लिए तमिलनाडु में द्रमुक, झारखंड में झामुमो। दिल्ली में आपको क्या लगता है, दिल्ली में भाजपा को कौन हरा सकता है? वह आप है। तो मैं उस पार्टी का समर्थन क्यों न करूं जो भाजपा को हरा सकती है? आखिरकार यही कारण है। हम आप को समर्थन न देकर भाजपा की मदद क्यों करेंगे?"

अखिलेश यादव ने भी दिया आप को समर्थन
इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "इंडी गठबंधन के नेताओं को भाजपा के खिलाफ लड़ने वाली क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन करना चाहिए। आप और कांग्रेस दिल्ली में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। आप मजबूत है और हमने उनके साथ खड़ा होने का फैसला लिया है। यहां सवाल दिल्ली का है और हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है। कांग्रेस और आप का भी लक्ष्य यही है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इंडी गठबंधन अभी भी बरकरार है। 
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा ने स्वीकार किया था कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडी गठबंधन विभाजित है। भाजपा नेताओं ने भी दावा किया कि इंडी गठबंधन के पास कोई मिशन नहीं है। गठबंधन बिखर गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंडी गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि गठबंधन पूरी तरह से बिखर गया है।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव एक चरण में पांच फरवरी को होंगे और वोटों की गिनती आठ फरवरी को होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है। नामांकन की जांच की तारीख 18 जनवरी है। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें