उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। वहीं घटना के बाद तमात तरह की प्रतिक्रयाएं आ रही है। अब सपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा कि लड़कियों को ऐसी जगहों पर नहीं जाना चाहिए जहां बेशर्मी का नंगा नाच होता है।
आजम की यह प्रतिक्रिया जेवर में गैंगरेप तथा कल रामपुर में लड़कियों के छेड़छाड़ के बाद वायरल हुए वीडियो के बाद आई है। उन्होंने कहा कि इन हादसों के बाद हर शख्स को यह मालूम पड़ गया होगा कि कम से कम अपनी घर की औरत को, कोशिश करना चाहिए घर में ही रखें।
Bulandshahr ke haadse ke baad har sakhs ko kamse kam apni ghar ki aurat ko, koshish karna chahiye ghar mein rakhen: Azam Khan pic.twitter.com/5lpHukwvAr
— ANI UP (@ANINewsUP) May 28, 2017
आजम खान ने कहा कि मौजूदा सरकार में जितने बलात्कार हुए हैं, हत्या लूट हुई हैं, इसमें कोई हैरत की बात नहीं।
Maujada sarkar mein jitne balatkaar hue hain, hatya loot hui hai, isme koi hairat ki baat to hai nhi: SP leader Azam Khan on Rampur incident pic.twitter.com/98R6UwhflK
— ANI UP (@ANINewsUP) May 28, 2017
Ladkiyon ko bhi aisi jagahon par nahi jaani chahiye jahan besharmi ka nanga naach hota hai: Azam Khan pic.twitter.com/L9yJ3qf5Dy
— ANI UP (@ANINewsUP) May 28, 2017
बता दें कि रामपुर में दो लड़कियों को सरेआम मनचलों के एक ग्रुप ने छेड़छाड़ की। 12 से 14 बेखोफ मनचलों ने सरेराह छेड़छाड़ कर मर्यादा की सारी हदें ही पार कर डालीं। मनचलों ने दोनों लड़कियों का रास्ता रोका और उन्हें परेशान करने लगे।
इतना ही नहीं इस पूरी घटना की आरोपियों ने वीडियो भी बनाई। चौंका देने वाली बात है कि उनका इससे मन नहीं भरा और बनाई हुई वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
बता दें कि इससे पहले जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर साबौता गांव के पास बुधवार की रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार के साथ लूटपाट की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं कार में सवार चार महिलाओं के साथ गैंगरेप किए जाने की बात भी सामने आई थी।