फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र में दिखेगी सपा-बसपा की जुगलबंदी, संसद में एकजुट होगा विपक्ष

Wed, 11 Jul 2018 05:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उपचुनावों के बाद अब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की जुगलबंदी संसद के मानसून सत्र में भी दिख सकती है। दोनों दल प्रदेश की कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की साझा रणनीति पर काम कर सकते हैं। दोनों पार्टियों के नेता दावा कर रहे हैं कि  मानसून सत्र में यूपी की लचर कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा की नीयत और विकास के नारे की पोल खोलेंगे।  

विज्ञापन

   
सोमवार से शुरू होने वाले मानसून सत्र में सत्ता पक्ष जहां 50 लंबित बिलों और छह अध्यादेशों को पास कराने की कोशिश में रहेगा, वहीं विपक्ष कई मुद्दों पर अपनी एकता की संभावनाएं तलाश रहा है। सपा और बसपा का एक साथ आना विपक्ष की मजबूती के लिहाज से खासा अहम है। सपा महासचिव सुरेंद्र नागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बदतर होती जा रही है। जेल में भी आज कोई सुरक्षित नहीं है।

मोदी जी और उनके मंत्री सपा के किए विकास कार्यों का श्रेय लेने में जुटे हैं। राजधानी लखनऊ तक में बच्चियां सुरक्षित नहीं। हम संसद के पटल पर इन मसलों को उठाएंगे और उम्मीद करेंगे की सभी विपक्षी दल इसमें साथ आए। हालांकि बसपा के पास लोकसभा में कोई सीट नहीं है लेकिन अपने चार राज्यसभा सांसदों के सहारे वह सपा को सहयोग कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें