फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Southern Railways: कन्नूर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की एक बोगी में शरारती तत्वों ने लगाई आग, सभी यात्री सुरक्षित

Thu, 01 Jun 2023 12:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिणी रेलवे ने बताया कि आग लगने के कारण बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आगे की जानकारी के लिए जांच जारी है। 
विज्ञापन
Kannur Railway Station - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस की एक बोगी पर आग लग गई। यह घटना रात के डेढ़ बजे की है जब आग लगने की वजह से पलक्कड़ क्षेत्र के कन्नूर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। 
विज्ञापन


फिलहाल इस आग की वजह मालूम नहीं चल पाई है, लेकिन किसी शरारती तत्व की गतिविधि के कारण आग लगने की शंका जताई गई है। हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं मिली है।  

रेलवे के एक बयान में कहा गया- "अधिकारियों को इस आग के पीछे शरारती तत्वों के शामिल होने का संदेह है। ऑन-ड्यूटी स्टेशन मास्टर द्वारा की गई शिकायत के आधार पर जीआरपी द्वारा मामला दर्ज किया गया है। इस मामले के लिए एक फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।"
विज्ञापन


दमकल विभाग की तीन टीमों की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले दो अप्रैल को इसी ट्रेन में आग लगी थी, इसमें दिल्ली के शाहीन बाग निवासी शाहरुख सैफी ने ज्वलनशील ईंधन के जरिए आग लगाई थी। 
विज्ञापन


दक्षिणी रेलवे ने बताया कि आग लगने के कारण बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आगे की जानकारी के लिए जांच जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें