आखिकार सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में एंट्री करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के साथ चुनाव लड़ेंगे। रजनीकांत राज्य की सभी 234 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।
उन्होंने कहा कि वह अपना कर्तव्य निभाना चाहते हैं। वह कायर नहीं है और वह पीछे नहीं हटेंगे और राजनीति में आ रहे हैं। रजनीकांत ने कहा कि वह राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। रजनीकांत ने कहा कि वह लोकल चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि अभी उनके पास समय नहीं बचा है।
पढ़ें: रजनीकांत ने कमल हासन से पूछा- कैसे होती है राजनीति, जवाब मिला- मेरे साथ आओ तो सिखाऊं
वहीं बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने तंज कसते हुए कहा कि वह राजनीति में आ रहे हैं। उनके पास कोई जानकारी या दस्तावेज नहीं हैं। वह अनपढ़ हैं। यह केवल मीडिया द्वारा हाइप किया गया है, तमिलनाडु के लोग समझदार हैं।
In next assembly elections I will form a party and will contest all constituencies in Tamil Nadu : #Rajinikanth pic.twitter.com/86ElT08qU3
— ANI (@ANI) December 31, 2017
रजनीकांत ने कहा कि लोकतंत्र आज खतरे का सामना कर रहा है और मुझे बुरा लगता है कि तमिलनाडु की राजनीति की वजह से देश में राज्य का मजाक बनाया जाता है। इसलिए मैंने राजनीति में एंट्री करने का फैसला लिया है।
Democracy is in bad shape right now, all other states have been making fun of us(Tamil Nadu), I will feel guilty if I don't take this decision now: #Rajinikanth pic.twitter.com/E4d5Kc9hw7
— ANI (@ANI) December 31, 2017
लोकतंत्र के नाम पर राजनीतिज्ञ हमारी जमीनों और पैसों को लूट रहे हैं, लेकिन वक्त आ गया है कि हमे इस आधार को बदलना होगा। रजनीकांत के इस फैसले के बाद उनके फैन्स में जश्न का माहौल देखा जा रहा है।
He only announced he is entering politics, had no details or documents, he is illiterate. Its only media hype, people of Tamil Nadu are intelligent: Subramanian Swamy, BJP on #Rajinikanth pic.twitter.com/4dDZWLGxdd
— ANI (@ANI) December 31, 2017