फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल गर्ल्स गीता-बबिता से मिलेंगी दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी 

Sun, 08 Jul 2018 03:57 PM IST
हरेन्द्र, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन रविवार से 3 दिनों की अपनी पहली भारत यात्रा पर हैं। मून के साथ फर्स्ट लेडी किम जोंग सुक भी उनके साथ भारत यात्रा पर आ रही हैं। इस दौरान फर्स्ट लेडी किम जोंग सुक दंगल गर्ल्स से भी मिलेंगी। फर्स्ट लेडी को दंगल फिल्म बहुत पसंद आई है, और वे फौगाट परिवार की मुरीद भी हैं। 

विज्ञापन


द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित महावीर सिंह फौगाट ने इस मुलाकात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन और फर्स्ट लेडी किम जोंग सुक भारत दौरे के दौरान फौगाट फैमिली से मिलने वाले हैं। 

उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को दिल्ली के ओबराय होटल में दोपहर 2.30 बजे पर चाय पार्टी के दौरान एक घंटे की मुलाकात तय है। 

गीता-बबीता के पिता महावीर सिंह ने बताया कि दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी ने भारत आने से पहले ही दंगल फिल्म देखकर फौगाट फैमिली से मिलने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद उन्होंने  मुलाकात के लिए फौगाट परिवार को ईमेल लिखा था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान गीता-बबिता भारतीय परिधान में रहेंगी। फर्स्ट लेडी से मुलाकात के दौरान गीता-बबीता समेत सभी बहनें और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे। उनके मुताबिक इस मुलाकात के दौरान दंगल फिल्म के अलावा खेलों और भारत-कोरिया के संबंधों पर होगी चर्चा होगी।

गौतरलब है कि कोरिया में भारतीय फिल्में काफी पसंद की जा रही हैं और यहां भारतीय फिल्मों की दीवानगी इस हद तक है कि कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी किम जोंग सुक यानी कोरिया की फर्स्ट लेडी ने भारत यात्रा से पहले आमिर खान की फिल्म 'दंगल' भारतीय छात्रों के साथ मिल कर देखी थी। 

'दंगल' मूवी देखने के दौरान कई बार ऐसे मौके भी आए जब किम जोंग सुक भावुक हो गईं, साथ ही उन्होंने फिल्म देखने के बाद कहा कि भारत और कोरिया के बीच कई समानताएं हैं और दोनों देशों के बीच संस्कृति भी एक सी है, दोनों देशों में पारिवारिक मूल्यों को काफी महत्व दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें