दिल्ली के एयरपोर्ट पर पाकिस्तान से एक शख्स ने खुद को कथित तौर पर जासूस बताया। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का जासूस बताने के बाद एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स मुहम्मद अहमद शेख मुहम्मद रफीक ने कहा कि वो आईएसआई के लिए काम नहीं करना चाहता और यहीं भारत में रहना चाहता है।
दरअसल, वो दुबई से काठमांडू के लिए रवाना हुआ था। इस बीच भारत में ट्रांसफर एरिया में जाने की बजाय वो हेल्पडेस्क पर आकर खुद को आईएसआई का एजेंट बताने लगा। महिला कर्मियों ने तुरंत इसकी जानकारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को दे दी। मौके पर पहुंची एजेंसियां रफीक को एक गुप्त जगह पर ले गई हैं और उससे पूछताछ कर रही है।
पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक की DU, AMU और दिल्ली IIT की वेबसाइट, कश्मीर के समर्थन में लिखे नारे
हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि रफीक को भारत में सेटल होना है, इसलिए उसने झूठी कहानी बनाई है। लेकिन कई बाते हैं, जिससे ये शक भी बढ़ रहा है कि वह आईएसआई का जासूस हो सकता है। पहला ये कि ज्यादातर आईएसआई अपने एजेंटों और जाली मुद्रा की आवाजाही दुबई-भारत-काठमांडू के रास्ते ही करवाता है। ऐसे में उस पर शक बढ़ रहा है।
दूसरी ये बात कि आईएसआई का साथ पाक में छोड़ा तो मारा जाएगा, इसलिए वो भारत की शरण लेना चाहता है। हालांकि ये भी माना जा रहा है कि रफीक की मदद से आईएसआई भारतीय खुफिया एजेंसियों को गुमराह करना चाहता है।