फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज नितिन पटेल को हार्दिक का ऑफर- 10 MLA लाओ, कांग्रेस में दिलाऊंगा सम्मान

Sat, 30 Dec 2017 12:55 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात की सत्ता पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बहुमत से काबिज हो गई है, लेकिन रूपाणी कैबिनेट में दरार पड़ती दिख रही है। सूत्रों की माने तो राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल वित्त मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय छिन जाने से नाराज हैं और उन्होंने इस्तीफा देने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन


हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल अपने 10 विधायकों के साथ बीजेपी छोड़ने के लिए तैयार हैं तो वह कांग्रेस से उनके लिए अच्छे पद के लिए बात करेंगे। हार्दिक ने कहा कि अगर बीजेपी नितिन का सम्मान नहीं करती तो उन्हें यह पार्टी छोड़ देनी चाहिए।
  If Gujarat Deputy CM #NitinPatel along with 10 MLAs is ready to leave BJP, then will talk to Congress to get him a good position. If BJP does not respect him, he should leave the party: Hardik Patel in Gujarat's Sarangpur pic.twitter.com/cFlORE7Yqu — ANI (@ANI) December 30, 2017
विज्ञापन


    

इस माहौल के बीच पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने नितिन पटेल के सामने ऑफर रख दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सभा में हार्दिक ने नितिन पटेल से कहा है कि वे बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।

बता दें कि कैबिनेट के कई मंत्री अपना कार्यभार संभाल चुके हैं, लेकिन नितिन पटेल ने अभी तक अपना कार्यभार नहीं संभाला है।

पढ़ें: हार्दिक-कांग्रेस पर BJP का तंज- मूर्ख ने मूर्ख की बात मानी, 50% से ज्यादा आरक्षण संभव नहीं

पाटीदार नेता नितिन पटेल इससे पहले भी राज्य के उपमुख्यमंत्री रहे हैं, पर इस बार राजस्व, शहरी और वित्त मंत्रालय छिन जाने का मुद्दा उनके सम्मान तक पहुंच गया है। दरअसल, वित्त मंत्रालय नितिन पटेल के जूनियर सौरभ पटेल को दे दिया गया है और बाकी के दो मंत्रालय खुद सीएम विजय रूपाणी के पास हैं।

अब पटेल के पास मार्ग और मकान, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, नर्मदा, कल्पसर और राजधानी परियोजना जैसे विभाग हैं। इससे नितिन पटेल नाराज बताए जा रहे हैं। नितिन पटेल के नाराज होने की अटकलें उस वक्त भी साफ होती दिखी जब कैबिनेट ही पहली मीटिंग पटेल की वजह से 4 घंटे लेट शुरू हुई। 

इतना ही नहीं पटेल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुप्पी साधे रहे। इतना ही नहीं नितिन पटेल ने सरकारी वाहन का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है और वे अपनी पर्सनल गाड़ी से आना जाना कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें