फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों में प्लाज्मा थैरेपी के नहीं मिल रहे सफल परिणाम

Wed, 01 Jul 2020 06:15 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्लाज्मा थेरेपी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना मरीजों में प्लाज्मा थैरेपी के सफल परिणाम नहीं मिल रहे हैं। जबकि दिल्ली में 29 कोविड मरीजों के इससे ठीक होने का दावा सरकार कर रही है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से जुड़े सूत्रों का कहना है कि देश में 425 रोगियों पर ट्रायल चल रहा है। इनमें से 300 रोगियों में प्लाज्मा देने के बाद कोई असर नहीं दिखाई दिए हैं। 
विज्ञापन


हालांकि आईसीएमआर ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इससे इनकार करते हुए कहा है कि प्लाज्मा थैरेपी पर उनकी निगरानी में अभी अध्ययन चल रहा है। अभी तक इसके परिणाम सामने नहीं आए हैं। परीक्षण पूरा होने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसकी समीक्षा होने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों में इसका फायदा हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बीते शुक्रवार को प्लाज्मा थैरेपी को लेकर परीक्षण के प्रारंभिक आंकड़े सामने आए हैं, जिनके आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस थैरेपी का कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों में असर नहीं हो रहा है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि अभी परीक्षण चल रहा है, इसलिए और बेहतर परिणाम जानने के लिए अध्ययन का पूरा होने तक इंतजार जरूरी है।

एक दिन पहले ही दिल्ली सरकार ने लोकनायक अस्पताल में 29 मरीजों को प्लाज्मा थैरेपी देने और केवल एक मरीज को छोड़ बाकी सभी के ठीक होने का दावा भी किया है। अप्रैल माह में आईसीएमआर ने प्लाज्मा थैरेपी को लेकर परीक्षण शुरू किया है जिसके अब तक परिणाम नहीं आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें