फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आपके घर तक माइक्रो ATM भी लेकर आएगी ओला कैब्स, नहीं लगेगा चार्ज

Tue, 06 Dec 2016 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओला
विज्ञापन
ओला कैब अब आपके घर तक माइक्रो एटीएम भी लेकर आएगी। टैक्सी सेवा मुहैया कराने वाली ओला और येस बैंक के बीच इसके लिए एक समझौता हुआ है। दोनों कंपनियां इस संबंध में एक मोबाइल सॉल्यूशन की दिशा में काम कर रही हैं। 
विज्ञापन


येस बैंक के वरिष्ठ अधिकारी रजत मेहता ने बताया, 'यह अधिक से अधिक ग्राहकों को सेवा देने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। हम ओला के साथ मिलकर एक मोबाइल सॉल्यूशन के लिए काम कर रहे हैं। इससे कैब आपके घर पैसे लेकर आएगी। हम जल्द ही इसे पूरा कर लेंगे और हमें उम्मीद है कि अगले 10 दिनों के भीतर यह काम करना शुरू कर देगा।'
 

मोबाइल एटीएम सर्विस भी कर रही काम

ओला
येस बैंक और ओला ने हाल ही में मोबाइल एटीएम सर्विस भी शुरू की है जहां किसी भी बैंक के ग्राहक येस बैंक के आसपास खड़ी ओला कैब्स टर्मिनल से प्रति कार्ड 2000 हजार रुपए निकाल सकते हैं। यह सेवा 10 शहरों की 30 लोकेशन पर शुरू की गई है।

मेहता का कहना है, 'अभी तक लोगों को कैब तक आना होता है, अब कैब आप तक खुद आएगी। हम अपने ग्राहकों को अब नया सेवा अनुभव देना चाहते हैं। यह सेवा बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचेगी।' किस मकसद के लिए यह सेवा शुरू की गई है, इस पर मेहता का कहना है कि  बैंक और एटीएम के बाहर लोग कैश के लिए लंबी लाइनों में लग रहे हैं, कैश एक दुर्लभ कमोडिटी की तरह हो गया है।
 
विज्ञापन

नहीं लगेगा कोई चार्ज

ओला

मेहता ने कहा कि येस बैंक लोगों से अपना जुड़ाव और अधिक करना चाहता है और ऐसे में जो भी मौके हैं उन्हें भूनाना चाहता है। उन्होंने कहा, 'अभी हमारा मकसद उस कैंपेन पर है जिसके तहत कैब्स हमारे एटीएम और ब्रांच के बाहर खड़ी रहेंगी। ये कैब्स ऐसी लोकेशन पर खड़ी होंगी जहां बड़ी संख्या में लोगों की चहलकदमी है। हालांकि दिन में यह आसपास के इलाकों में घूमती रहेंगी।

क्या ओला की इस सर्विस का कोई चार्ज लिया जाएगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'अगर कोई कैब ग्राहक के घर पहुंचेगी तो उसका कोई चार्ज नहीं लगेगा, दरअसल, विचार यह है कि ग्राहकों को अधिक से अधिक सेवा मुहैया कराई जा सके।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें