फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Herald Case: प्रियंका बोलीं- अगर ईडी मुझे बुलाएगी तो मैं भी जानें को तैयार, मेरा परिवार कर रहा सहयोग

Tue, 22 Apr 2025 05:32 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Priyanka Gandhi on National Herald Case: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा- पीएम मोदी के सलाहकार उन्हें गलत सुझाव दे रहे हैं, लोग जानते हैं कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने नेशनल हेराल्ड और पति रॉबर्ट वाड्रा को मिले ईडी के समन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मेरे पति रॉबर्ट वाड्रा ईडी के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं; अगर बुलाया गया तो मैं जाने के लिए तैयार हूं। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से आमंत्रण का इंतजार कर रही हैं और आश्चर्य जताया कि उन्हें अभी तक क्यों नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - BJP vs Cong: भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- हेराल्ड मामले से ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हैं EC पर हमला

'पीएम के सलाहकार उनको दे रहे गलत सुझाव'
नेशनल हेराल्ड मामले और रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'मुझे लगता है कि पीएम के सलाहकार इन दिनों गलत सलाह दे रहे हैं। जनता सच्चाई समझती है और एजेंसियों का दुरुपयोग कैसे किया जा रहा है...मेरे पति से (ईडी द्वारा) पूछा जा रहा है कि उन्होंने 17 साल पहले अपनी मां को 4 लाख रुपये क्यों दिए। ये किस तरह के सवाल हैं? नेशनल हेराल्ड (मामले) में भी, सब कुछ लोगों के सामने है...यह सब राजनीतिक कारणों से किया जा रहा है। सभी आरोप झूठे हैं...पीएम को अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिए।'
विज्ञापन




प्रियंका ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज
वहीं भाजपा के इस आरोप को खारिज करते हुए कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने एनजीओ यंग इंडियन शुरू करके नेशनल हेराल्ड की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने की कोशिश की, इस पर उन्होंने कहा कि कोई भी इन संपत्तियों को बेच नहीं सकता है या अपने उत्तराधिकारी या किसी और को नहीं दे सकता है। उन्होंने कहा कि यह उनके नाम पर भी नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'फिर इसे संपत्ति हड़पना कैसे कहा जा सकता है?' उन्होंने दावा किया कि आरोप झूठ का पुलिंदा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pegasus Row: पेगासस पर 29 अप्रैल को 'सुप्रीम' सुनवाई, जानें क्या है इस्राइली सॉफ्टवेयर से फोन हैकिंग का मामला

रॉबर्ट वाड्रा से पूछे जा रहे अप्रासंगिक सवाल- प्रिंयका
हरियाणा में वर्ष 2008 में भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तरफ से अपने पति रॉबर्ट वाड्रा से की गई पूछताछ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार बुलाया जा रहा है और उनसे अप्रासंगिक सवाल पूछे जा रहे हैं, जैसे कि उन्होंने 17 साल पहले अपनी मां को 4 लाख रुपये क्यों दिए थे। वर्ष 2008 में हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में थी। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि जब वह अपने परिवार के सदस्यों से पूछताछ के दौरान ईडी कार्यालय में प्रतीक्षा कर रही थीं, तो उन्होंने पाया कि अधिकांश लोगों को जबरन वसूली या राजनीतिक कारणों से बुलाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार के सदस्य जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की रणनीति काम नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें