लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी पर बोला हमला
- फोटो : Amar Ujala
नोकझोंक से ठीक पहले स्मृति ईरानी ने यह बयान दिया, चार बार सोनिया गांधी का नाम लिया
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में कहा, ''इस राष्ट्र का यह गौरव है कि आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी ने 75 साल की आजादी में पहली बार एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। उम्मीदवार बनते ही वे कांग्रेस नेताओं की घृणा का केंद्र बन गईं। कांग्रेस के पुरुष नेताओं ने उनके बारे में टिप्पणियां कीं और कल कांग्रेस के नेता ने उन्हें अपमानित किया। कांग्रेस पार्टी आदिवासी महिला को मिला सम्मान पचा नहीं पा रही। गरीब परिवार की बेटी देश की राष्ट्रपति बने, यह कांग्रेस पार्टी पचा नहीं पा रही। ...आदिवासी विरोधी कांग्रेस, महिला विरोधी कांग्रेस, गरीब विरोधी कांग्रेस। सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर का भी कांग्रेस अपमान करती है।''
स्मृति ने कहा, ''आज कांग्रेस की मुख्य नेता विराजमान हैं, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि आपकी स्वीकृति से द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया गया? आपकी स्वीकृति से देश की आदिवासी विरासत का अपमान हुआ। सोनिया जी की स्वीकृति से सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी महिला का अपमान किया गया। सोनिया जी की स्वीकृति से उस गरीब महिल का अपमान हुआ, जो आज सर्वोच्च पद तक पहुंचीं हैं। सोनिया गांधी आप इस देश से माफी मांगो, आदिवासियों से माफी मांगो। सोनिया गांधी इस देश से आप माफी मांगो, इस देश की औरतों से माफी मांगो।''
कांग्रेस का सवाल- क्या स्पीकर निंदा करेंगे?
इस हंगामे के बाद कांग्रेस भी स्मृति ईरानी के खिलाफ मुखर हो गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया। लेकिन क्या स्पीकर इसकी निंदा करेंगे? क्या नियम सिर्फ विपक्ष के लिए होते हैं?