फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने मनमोहन को बनाया GST चीफ गेस्ट, सोनिया गांधी शामिल होंगी या नहीं, अभी तय नहीं

Thu, 29 Jun 2017 10:21 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के लागू होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 30 जून की आधी रात यानि 1 जुलाई से ये पूरे देशभर में जीएसटी लागू हो जाएगा।
विज्ञापन


सरकार जीएसटी लॉन्चिग के लिए 30 जून की आधी रात को एक विशेष सत्र आयोजित कर रही है, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसमें विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। एनडीए सरकार के इस कदम से कांग्रेस दुविधा में पहुंच गई है। कांग्रेस पार्टी यह फैसला नहीं ले पा रही है कि वह इस विशेष आयोजन में हिस्सा ले या नहीं।

जानकारी के मुताबिक मामले में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने अंतिम फैसले की घोषणा आज करेंगी। सोनिया और मनमोहन सिंह के मीटिंग में शामिल होने को लेकर असमंजस की स्थिति जताई जा रही है। मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी आज मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन


अन्य वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि व्यापारियों के विचारों को ध्यान में रखते हुए जीएसटी लागू होने से बचाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और एम करुणानिधि की द्रविड़ मुनेत्र कज़गम (द्रमुक) ने पहले ही इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर रखा है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेताओं का मानना है कि वह प्रमुख विपक्षी दल है इसलिए व्यापारियों के हित में उसे इस आयोजन का बहिष्कार करना चाहिए। 
विज्ञापन


मनमोहन सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आयोजित किया गया है कि जिसका मतलब है कि वह राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगे।कांग्रेस आज इस मामले में एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में अपने अंतिम निर्णय की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें