फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की सोनिया गांधी की खबरें झूठी: रणदीप सिंह सुरजेवाला

Sun, 23 Aug 2020 08:10 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर का खंडन किया है। रविवार देर शाम सुरजेवाला ने कहा कई कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की सोनिया गांधी की खबरें झूठी हैं।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि कांग्रेस में सोनिया गांधी का अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर एक साल पूरा हो चुका है और पार्टी अब नए सिरे से अध्यक्ष चुनने के लिए तैयार है। इसी दिशा में सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक भी होनी है। हालांकि बैठक से पहले कांग्रेस के कई नेता और पूर्व मंत्रियों समेत 23 लोगों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में कई बदलाव करने की मांग की है और साथ ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन

इससे पहले कुछ न्यूज चैनल के हवाले से कहा जा रहा था कि सोनिया गांधी ने इस पत्र का संज्ञान लिया है और उसपर अपनी बात रखी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं के एक समूह द्वारा लिखे गए पत्र का जवाब देते हुए कहा है कि उन सभी को एक साथ मिलकर एक नया प्रमुख खोजना चाहिए क्योंकि वह जिम्मेदारियों को पूरा नहीं करना चाहती हैं।




अपनी पहचान गुप्त रखते हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 10 अगस्त को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा उनसे फिर से संगठन की बागडोर संभालने का अनुरोध करने पर गांधी ने कहा था कि उन्हें एक बार फिर से पार्टी का नेतृत्व करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें