यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
- फोटो : PTI
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी मंगलवार को विदेश से लौट आए। सोनिया संसद के मानसून सत्र से दो दिन पहले 12 सितंबर को रूटीन मेडिकल जांच कराने अमेरिका गई थीं। उनके साथ राहुल भी थे। सूत्रों के मुताबिक, कोरोना के कारण कांग्रेस अध्यक्ष का मेडिकल जांच में काफी देर हो गई थी। हालांकि अमेरिका रवाना होने से पहले उन्होंने कांग्रेस में संगठनात्मक पुनर्गठन को मंजूरी दी थी।