फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिलने पहुंचीं सोनिया, यूपी चुनाव पर हो सकता है बड़ा फैसला

Tue, 10 Jan 2017 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी और सोनिया गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को राहुल गांधी से मिलने पहुंची। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम हैं। वहीं,  सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए महागठबंधन पर दोनों के बीच चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान  प्रियंका गांधी और अहमद पटेल भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन

  Sonia Gandhi reaches Rahul Gandhi's residence in Delhi pic.twitter.com/tezj2ga8n2 — ANI (@ANI_news) January 10, 2017


बताते चलें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 31 दिसंबर को देश से बाहर गए थे। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी थी कि अगले कुछ दिनों तक वह यात्रा पर रहेंगे।
  I will be traveling for the next few days.Happy New Year to everyone,wishing you and your loved ones success & happiness in this coming year — Office of RG (@OfficeOfRG) December 31, 2016
विज्ञापन



पांच् राज्यों में चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू कर दी है। इसे देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का इंतजार कर रहे थे, जिससे चुनाव की तैयारियों और रणनीतियों पर मुहर लगाई जा सके।
विज्ञापन

पंजाब चुनाव के लिए भी करेंगे मुलाकात

राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी पंजाब कैप्टन अमरिंदर से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए नवजोत सिंह सिद्धू से भी मुलाकात करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश  से आए कुछ नेताओं से भी बात करेंगे।

यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कैंडिडेट्स की आखिरी लिस्ट फाइनल कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें