फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी ने दिल्ली के हालात पर जताई चिंता, कहा- सही समय पर 'सीएनजी' लाई थी कांग्रेस

Tue, 19 Nov 2019 10:19 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sonia Gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण पर चिंता जताई और कहा कि इस समस्या का समाधान करने के लिए कांग्रेस सरकार ने सीएनजी संचालित सार्वजनिक परिवहन की शुरुआत की थी। इंदिरा गांधी पुरस्कार देने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया। 

विज्ञापन

 



सोनिया गांधी ने कहा कि हम, जो दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित शहर के रूप में जाने जानेवाले राजधानी दिल्ली में रहते हैं। आप याद कर सकते हैं कि जब सार्वजनिक परिवहन में सीएनजी को लागू किया गया, तो हवा की गुणवत्ता में कितना फर्क आया था। यह परिवर्तन, सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट की विशेषज्ञता और कांग्रेस की सरकार की कोशिशों से ही आया था।

'राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी का योगदान अहम'

शांति, निशस्त्रीकरण और विकास के लिए दिया जाने वाला यह पुरस्कार इस बार पर्यावरण और विज्ञान केंद्र(सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट) को मिला है। सीएसई की महानिदेशक सुनीता नारायण ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी  राजनेता थीं, लेकिन उनकी कई अलग-अलग विषयों में रुचि थी। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। सोनिया गांधाी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रयासों का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें