फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonia Gandhi: 'भाजपा वाले भी चाहें तो चख सकते हैं स्वाद', राहुल के इस बयान पर मां सोनिया ने कही यह बात

Mon, 01 Jan 2024 05:52 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बता दें कि राहुल ने 'मां, यादें और मुरब्बा' शीर्षक से वीडियो जारी किया। इसमें मां-बेटे की जोड़ी को नए सिरे से मुरब्बा बनाते हुए एक मजेदार मजाक करते हुए दिखाया गया है। राहुल के मुताबिक नुस्खा उनकी बहन प्रियंका गांधी का था।
विज्ञापन
सोनिया और राहुल गांधी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। इसमें दोनों मिलकर घर पर मुरब्बा बनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक ऐसा मोमेंट भी दिया जब राहुल सोनिया से कहते हुए नजर आए कि अगर भाजपा वााले चाहें तो उन्हें ये मुरब्बा (जैम) मिल सकता है। इस पर सोनिया मजाक में कहती हैं- वे इसे हम पर वापस फेंक देंगे।

विज्ञापन


बता दें कि राहुल ने 'मां, यादें और मुरब्बा' शीर्षक से वीडियो जारी किया। इसमें मां-बेटे की जोड़ी को नए सिरे से मुरब्बा बनाते हुए एक मजेदार मजाक करते हुए दिखाया गया है। राहुल के मुताबिक नुस्खा उनकी बहन प्रियंका गांधी का था।

बीजेपी वाले भी ले सकते हैं जैम
सिट्रस क्लियर स्वीट जेली बनाते समय राहुल ने  कहा, 'बीजेपी वालों को अगर जैम लेना है तो वो भी ले सकते हैं।' इस पर सोनिया गांधी ने कहा, 'वे इसे हम पर फेंकेंगे,' इस पर राहुल ने हंसते हुए कहा, 'हम इसे फिर से उठाएंगे'।
विज्ञापन


सोनिया बोलीं, राहुल जिद्दी हैं
सोनिया गांधी के मुताबिक राहुल की जिद उन्हें काफी परेशान करती है क्योंकि वह भी काफी जिद्दी हैं। राहुल की एक खूबी जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है, उस पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बहुत केयरिंग हैं।  उन्होंने कहा, 'वह  बहुत देखभाल करने वाले हैं। खासकर जब मैं ठीक नहीं होती तो राहुल और प्रियंका दोनों मेरा ख्याल रखते हैं।' इस बीच, घर में सबसे अच्छा रसोइया कौन है, इस पर राहुल ने कहा कि वह सोनिया गांधी की मां थीं।' उन्होंने आगे कहा, उसने दादी के कश्मीरी रिश्तेदारों से बहुत सारी चीज़ें सीखीं,'।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें