पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वेणुगोपाल की ओर से भेजे गए एक पत्र में कांग्रेस के सभी महासचिवों और प्रभारियों को इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। इस बीच पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 26 मार्च को पार्टी के महासचिवों एवं प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इसमें सदस्यता अभियान समेत विभिन्न मुद्दों पर आंदोलनों की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके अलावा इस बैइक में मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वेणुगोपाल की ओर से भेजे गए एक पत्र में कांग्रेस के सभी महासचिवों और प्रभारियों को इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। सोनिया गांधी भी इस बैठक में शामिल हो सकती हैं। वह पार्टी के सदस्यता अभियान और आगे होने वाले जनांदोलनों से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगी।
गुजरात में फेरबदल
कांग्रेस ने गुरुवार को पार्टी की नई गुजरात इकाई में 25 उपाध्यक्ष और 75 महासचिव नियुक्त किए। यह घटनाक्रम इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आया है। पार्टी की ओर से बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और डीसीसी अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पार्टी ने गुजरात में 19 जिला अध्यक्षों को भी नियुक्त किया है। नियुक्तियां गुजरात के एआईसीसी प्रभारी रघु शर्मा और पीसीसी प्रमुख जगदीश ठाकोर सहित पार्टी के गुजरात नेताओं से राहुल गांधी से मुलाकात के दो दिन बाद की गई हैं।