फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस व भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू : सोनिया

Wed, 13 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता।
विज्ञापन
सोनिया गांधी ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सूबे की सरकार पर हमला जमकर हमला बोला - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सूबे की सरकार पर हमला जमकर हमला बोला। सोनिया ने कहा कि ममता राज्य में सत्ता हासिल करने के बाद अपने तमाम वादे भूल गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में पश्चिम बंगाल पूरे देश में सबसे आगे है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस व भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू करार दिया। राज्य में रविवार को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले सोनिया बुधवार को मालदा जिले के सुजापुर और बीरभूम के मुरारई में पार्टी की चुनावी रैलियों को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


साल 2011 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच हुए गठजोड़ का जिक्र करते हुए कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि पार्टी ने पांच साल पहले ममता पर भरोसा जताया था। लेकिन राज्य में सत्ता हासिल करने के बाद वह अपने तमाम चुनावी वादे भूल गईं।  ममता ने लोगों को उनका समुचित हक नहीं दिया। सोनिया ने कहा कि यह बेहद शर्म की बात है कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं।

सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता दोनों ने लोगों से कोरे वादे किए हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी व ममता के बीच साठगांठ का भी आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार को जब भी संसद में कोई समस्या होती है, तृणमूल उनके बचाव व समर्थन में  सामने आ जाती है। सोनिया ने राज्य में शारदा चिटफंड घोटाले के मुद्दे पर भी मोदी व ममता सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनियां लोगों को सरेआम लूटती रहीं, लेकिन मोदी और ममता दोनों ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सोनिया ने तृणमूल कांग्रेस के मां-माटी-मानुष नारे का मखौल उड़ाते हुए कहा कि राज्य में माटी (धरती) सूख गई है और मानुष (लोग) बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें