कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) के लिए मंगलवार को तीन सचिवों और कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, सीपीपी प्रमुख सोनिया गांधी ने राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन और लोकसभा सदस्यों एमके राघवन तथा डॉक्टर अमर सिंह को सचिव नियुक्त किया। लोकसभा सदस्य विजय वसंत को सीपीपी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राहुल गांधी लोकसभा में और मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में पार्टी के नेता यानी नेता प्रतिपक्ष हैं।