फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा का सोनिया पर पलटवार- प्रणव मुखर्जी, वीके सिंह की जासूसी किसने कराई?

Sat, 02 Nov 2019 08:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी, जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर व्हाट्सएप से जासूसी करने का आरोप लगाया है। सोनिया गांधी ने शनिवार को कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि इजरायली पेगासस सॉफ्टवेयर के माध्यम से मोदी सरकार ने कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और राजनेताओं की जासूसी करने की कोशिश की। ये गतिविधियां केवल अवैध और असंवैधानिक ही नहीं बल्कि शर्मनाक भी हैं। 

विज्ञापन

 



सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे पर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा, शायद श्रीमती गांधी राष्ट्र को 10 जनपथ जासूसी के बारे में बता सकती थीं, जब प्रणव मुखर्जी यूपीए मंत्री थे और जनरल वीके सिंह सेना प्रमुख थे। 
 

बता दें कि व्हाट्सएप जासूसी मामले में कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। उसका आरोप है कि सरकार के इशारे पर इजरायल की कंपनी से पत्रकारों की जासूसी करवाई गई। वहीं, सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए व्हाट्सएप से जवाब तलब किया है जिसका जवाब भी उसने दे दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें