जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है। अंगमो ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कानून मंत्री को पत्र लिखकर तुरंत रिहाई की मांग की, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद से देशभर इस मामले को लेकर बातचीत तेज है। ऐसे में इस मामले में चर्चा और ज्यादा तेज तब हो गई जब वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में तुरंत रिहाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद उनकी कथित गैरकानूनी गिरफ्तारी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पत्र लिखा था, लेकिन अब तक कही से कोई जवाब नहीं मिला है।
'वांगकुच की गिरफ्चारी गैरकानूनी'
गीतांजलि अंगमो ने चिंता जताई कि सोनम वांगचुक जेल में किस हालत में होंगे। उन्होंने कहा कि अगर एक ऐसे व्यक्ति को न्याय नहीं मिल रहा, जिसके साथ पूरा देश खड़ा है, जिसने जमीनी स्तर पर काम किया है, तो आम आदमी को क्या उम्मीद हो सकती है? उन्होंने पूरे देश से अपील की कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था में आम लोगों की आस्था का है।
ये भी पढ़ें:- Leh Violence: लेह हिंसा पर न्यायिक जांच के आदेश, चार सप्ताह में सौंपनी होगी रिपोर्ट; चार लोगों की गई थी जान