लद्दाख के चर्चित सामाजसेवी सोनम वांगचुक ने भारत सरकार द्वारा 59 चीनी एप्स पर लगाए गए प्रतिबंध की सराहना की है और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक सामयिक और स्वागत योग्य कदम बताया है। वांगचुक ने एक नए वीडियो में सरकार का आभार जताते हुए भारतीय जनता से भी अपील की है।
Government's ban on 59 Chinese Apps is a timely & welcome move for national security... but
Citizens have still a long way to go...
to #BoycottMadeInChina #SoftwareInAWeek done & now for #HardwareInAYearविज्ञापन
to #SupportMadeInIndia using #WalletPowerविज्ञापन
My statement in English: pic.twitter.com/JpMAWOr1Zf
वांगचुक ने कहा कि सरकार का सराहनीय कदम है लेकिन इसका बॉयकॉट मेड इन चाइना आंदोलन से कुछ लेना देना नहीं है क्योंकि यह आंदोलन पूरी तरह से जनता का है और जनता को इसे आगे बढ़ाना होगा। इसलिए अब जनता के सामने एक बड़ा आंदोलन है जिसमें हमें एक या दो साल में चीन के सॉफ्टवेयर से लेकर हार्डवेयर तक का बहिष्कार करना होगा और ऐसा सिर्फ सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरे विश्व में करना होगा।
वांगचुक ने आगे कहा कि सरकार जब कोई कदम उठाती है तो सामने वाली सरकार उसके खिलाफ जवाबी कदम उठाती है जिससे देश का नुकसान होता है लेकिन जब जनता किसी सामान को लेने से मना कर देती है तो दुनिया की कोई ताकत आपको वो सामान खरीदने के लिए जबरदस्ती नहीं कर सकती है क्योंकि ग्राहक भगवान होता है और फिर चीनी सरकार को देश की जनता के साथ राजा की तरह बर्ताव करना होगा और यहीं पर हमारे वॉलेट की ताकत दिखेगी।