फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Murder News: बेटे ने मां का रस्सी से घोंटा गला, आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटकाया

Wed, 07 Sep 2022 02:39 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

50 वर्षीय मां की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मां-बेटे के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ।
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 50 वर्षीय मां की कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी ने आत्महत्या का मामला बताने की कोशिश की। 


कोलसेवाड़ी पुलिस थाना निरीक्षक एसजी गवली ने बताया कि कल्याण शहर निवासी 34 वर्षीय रवि पुमनी का अपनी मां सरोजा से पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। रवि नवी मुंबई के घनसोली इलाके में एक फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस का कहना है कि रविवार-सोमवार रात को दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान सोमवार सुबह कथित तौर पर आरोपी ने मां का रस्सी से गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद आरोपी ने मां के शव को आत्महत्या बताने के लिए कपड़े बांधकर पंखे से लटका दिया। वह पुलिस को मां के द्वारा आत्महत्या करने की बात कहकर बरगलाता रहा।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने के संकेत मिले है। कोलसेवाड़ी पुलिस ने मंगलवार को रवि पुमनी के पिता की शिकायत के आधार पर हत्या कर सबूत नष्ट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें