फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई पेपर लीक मेल भेजने वाले के बेटे ने दी है 10वीं की परीक्षा

Sun, 01 Apr 2018 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
cbse paper leak - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई चेयरमैन को ई-मेल भेजने वाले का नाम व पता दिल्ली पुलिस को मिल गया है। गूगल ने शनिवार को दिल्ली पुलिस को उसके सवाल का जवाब ई-मेल के जरिये दे दिया है। हालांकि पुलिस ने मेल भेजने वाले के नाम का खुलासा करने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि ई-मेल भेजने वाले के बेटे ने भी इस बार 10वीं की परीक्षाएं दी हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी में दो एसीपी की टीम और जोड़ी गई हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, सीबीएसई चेयरमैन को 10वीं के गणित के पेपर से एक दिन पहले एक ई-मेल मिला था। इसमें पर्चा व्हाट्स एप पर लीक होने की बात कहते हुए परीक्षा को रद्द करने को कहा गया था। ई-मेल 27 मार्च को भेजा गया था, जबकि परीक्षा 28 मार्च को हुई थी। एसआईटी प्रमुख व दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि ई-मेल भेजने वाले के कंप्यूटर का आईपी एड्रेस पता करने के लिए गूगल को पत्र लिखा गया था। ई-मेल में गणित के पेपर के हाथ से लिखे हुए प्रश्नों की 12 फोटों थीं। दिल्ली पुलिस सीबीएसई चेयरमैन को मेल भेजने वाले से पूछताछ कर रही है। 

एसआईटी प्रमुख के मुताबिक, अब तक 53 छात्रों से पूछताछ हुई है। इनमें से ज्यादातर निजी स्कूलों के हैं। 7 शिक्षकों से भी विस्तार से पूछताछ की गई है। छह व्हाट्स एप ग्रुप चेक किए गए हैं कि पेपर लीक का मैसेज शुरुआत में कहां से चला था। हालांकि पुलिस अब तक इसका पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने बताया कि पेपर लीक मामले की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में एसआईटी में दिल्ली पुलिस के दो सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) की टीम को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें