फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर परिकर के बेटे उत्पल भाजपा से निराश, कहा- अलग राह पर चल रही है पार्टी

Thu, 11 Jul 2019 09:04 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
उत्पल परिकर (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

गोवा में कांग्रेस के 10 विधायकों के भाजपा में शामिल किए जाने के कदम की सत्तारूढ़ पार्टी के अंदर ही कुछ लोग निंदा कर रहे हैं। इनमें दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर लाल परिकर के बेटे उत्पल भी शामिल हैं। कांग्रेस के 10 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्पल ने कहा, ‘17 मार्च को ही भाजपा में प्रतिबद्धता और विश्वास जैसे शब्दों के मायने खत्म हो गए थे।’

विज्ञापन


इस घटनाक्रम पर निराशा जाहिर करते हुए उत्पल ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है, वह निश्चित रूप से उनके पिता जो रास्ता अपनाते उससे बिल्कुल अलग है। उत्पल ने गुरुवार को कहा, '‘इस साल 17 मार्च को मेरे पिता का निधन हुआ और मैं जानता था कि उनके जाने के बाद उस रास्ते का भी अंत हो गया। हालांकि गोवावासियों को कल इस बारे में पता चल गया।’'

मनोहर परिकर के निधन के बाद उत्पल विधानसभा उपचुनाव में अपनी पिता की सीट से भाजपा की टिकट के दावेदार थे हालांकि भाजपा ने उनके पिता की सीट से उन्हें नहीं उतारा था। उत्पल ने कहा कि उनके पिता के निधन के बाद गोवा भाजपा अब नई दिशा में मुड़ चुकी है। सिर्फ समय ही बताएगा कि वह सही पथ पर है या नहीं।
विज्ञापन


बुधवार को गोवा में विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल हो गये, जिससे 40 सदस्यीय विधानसभा में अब सत्तारूढ़ पार्टी की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है।

हालांकि, उत्पल भाजपा का साथ नहीं छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में ही बने रहेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन करेंगे। गोवा भाजपा के पूर्व प्रमुख राजेंद्र आर्लेकर ने भी कहा कि राज्य में मौजूदा राजनीति घटनाक्रम से वह भी व्यथित हैं।

पणजी उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सिद्धार्थ कुनकोलिंकर को हराने वाले अतानासियो मोंसेराटे के भाजपा में शामिल होने पर भी कुछ पार्टी नेताओं ने नाराजगी जताई, जिन पर 2016 में एक नाबालिग का यौन शोषण करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें