एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपी कुशल अपने पिता दत्तात्रेय शेंडे के साथ नवाबपुरा इलाके में रहता था। शनिवार को दोनों पिता-पुत्र घर में मौजूद थे। इस दौरान कुशल ने अपने पिता से पैरों की मालिश करने का अनुरोध किया, लेकिन दत्तात्रेय ने कुशल के अनुरोध को ठुकरा दिया।
नागपुर में एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने पैरों की मालिश करने से इनकार करने पर अपने 62 वर्षीय पिता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कुशल उर्फ इंगा शेंडे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपी कुशल अपने पिता दत्तात्रेय शेंडे के साथ नवाबपुरा इलाके में रहता था। शनिवार को दोनों पिता-पुत्र घर में मौजूद थे। इस दौरान कुशल ने अपने पिता से पैरों की मालिश करने का अनुरोध किया, लेकिन दत्तात्रेय ने कुशल के अनुरोध को ठुकरा दिया।
पिता के इनकार के बाद कुशल भड़क गया। उसने पिता की छाती, पेट, पसलियों और सिर पर लात-घूंसों से वार करना शुरू कर दिया। इस दौरान शेंडे के बड़े बेटे प्रणव ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। इस दौरान कुशल ने उसे भी मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पिता पर हमला होते देख प्रणव पड़ोस में मदद मांगने के लिए गया। जब वह पड़ोसियों के साथ मौके पर पहुंचा तो दत्तात्रेय गंभीर रूप से घायल हो चुका था और बेहोश पड़ा था। अधिकारी के अनुसार, प्रणव आनन फानन उसे मेयो अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने दत्तात्रेय को मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि दत्तात्रेय की हत्या के आरोप में कुशल को शनिवार शाम को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।