फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM नीतीश दे रहे थे शराबबंदी पर लेक्चर, कैंडी-क्रश खेल रहे थे IPS अधिकारी

Thu, 29 Jun 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार की राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार के सेमिनार के दौरान एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां नीतीश और डीजीपी एक सेमिनार में अफसरों को संबोधित कर रहे थे, वहीं कुछ बैठ कर चर्चित गेम कैंडी-क्रश और फोन ब्राउज कर रहे थे। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से आई खबर के मुताबिक वे काफी देर तक गेम खेल रहे थे।
विज्ञापन


Such conduct is not expected of senior police officers, will be counselling them: SK Singhal, ADG pic.twitter.com/NiPIg6wA19— ANI (@ANI_news) June 29, 2017


अधिकारियों के गेम खेलने में व्यस्त होने पर निंदा की जा रही है। एडीजी एसके सिंघल का कहना है कि सीनियर अफसरों से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती। उनसे इस पर बातचीत की जा रही है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारी पटना के एसएसपी मनु महाराज समेत कई अधिकारी अपने फोन में व्यस्त थे।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम नीतीश ने इस दौरान बिहार की शराबबंदी की तारीफ की। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय दिवस समारोह के मौके पर सीएम नीतीश मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यक्रम आयोजीत किया गया। इस बीच शराबबंदी के लिए नीतीश ने कई नए दिशा-निर्देश भी दिए।

बताया जा रहा है कि इस मौके पर बिहार के कई जिलों से पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया, जिसमें एसपी से लेकर डीजीपी शामिल हुए। लेकिन मौके पर इनमें से ज्यादातर को फोन में गेम और ब्राउजिंग करते देखा गया है।
  Patna: Some police officers seen playing games/browsing on their phones during a CM and DGP seminar (28.6.17) pic.twitter.com/utRN2CZP28 — ANI (@ANI_news) June 29, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें