फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो ने किया खुलासा, दिसंबर की शुरुआत में कंपनी का सर्वर हो गया था हैक

Fri, 01 Jan 2021 01:06 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
विमानन कंपनी इंडिगो ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिसंबर की शुरुआत में उसके सर्वर को हैक कर लिया गया था। उसे इस बात की आशंका है कि हैकर कंपनी के कुछ आंतरिक दस्तावेजों को सार्वजनिक वेबसाइटों पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


इंडिगो ने बताया कि दिसंबर 2020 की शुरुआत में उसका सर्वर हैक हो गया था। हालांकि कंपनी का कहना है कि उसने बहुत ही कम समय में इस पर काबू पा लिया और इसका असर मामूली रहा। 
 

इंडिगो ने कहा कि हमें मामले की गंभीरता का अंदाजा है और हम विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं ताकि इस घटना की गहराई से जांच हो सके। 

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि हम यह बताना चाहते हैं कि इस महीने के शुरू में हमारे कुछ सर्वरों को हैक कर लिया गया था। बयान में बताया गया है कि इंडिगो ने बहुत कम समय में प्रणाली को बहाल कर लिया था और इसका मामूली प्रभाव पड़ा था।
विज्ञापन


एयरलाइन के मुताबिक, हैकर कुछ डेटा सर्वर में सेंध लगाने में कामयाब रहे थे। इसलिए इस बात की आशंका है कि कंपनी के कुछ आंतरिक दस्तावेजों को हैकर सार्वजनिक वेबसाइटों पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें