सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू के लिए शनिवार को एक राहत भरी खबर आई। दरअसल नीरव मोदी प्रत्यर्पण मामले में की गई कथित टिप्पणी के लिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने काटजू के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के लिए अपनी सहमति देने से इनकार कर दिया।