फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट 2018: सोशल मीडिया पर भी छाए #Budget के बादल, कमेंट्स और ट्रोलबाजी की बौछार

Thu, 01 Feb 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली - फोटो : PTI
विज्ञापन

सोशल मीडिया के दिग्गज छोटे-छोटे मौकों पर हवा बनाने में नहीं चूकते हैं तो फिर यह तो बजट का मामला था। इस मामले पर सोशल मीडिया के सिपहसैलार तैनात हो गए। एक तरफ बजट हो रहा था तो दूसरी तरफ बिटविन द लाइन से मामले निकालकर सरकार को निशाने पर लिया जा रहा था। बजट में आम आदमी के लिए कुछ खास नहीं मिलने पर ट्विटर पर कमेंट्स और ट्रोल करने की होड़ मच गई। लोगों ने जमकर खिचाई की। ट्रोलबाजी के दौर में राजनीतिज्ञों ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए, पढ़ें    अक्षय जैन नाम के यूजर लिखते हैं अरुण जेटली का बजट किसी हैंड वॉश की तरह है, धोते जाओ... धोते जाओ...  हिस्ट्री ऑफ इंडिया नाम के यूजर लिखते हैं, अरुण जेटली के बजट के मुकाबिक भारत की कैपिटल कॉरपोरेट घरानों की जेबों में है सागर ने भी अरुण जेटली के बजट के साथ-साथ आम आदमी की समझ पर भी कटाक्ष किया है।  सीपीआई के सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार के बजट को सच्चाई से परे बताया। वो लिखते हैं कि मोदी सरकार का बजट सच्चाई से परे है। जमीनी स्तर से बिल्कुल दूर    कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने तो जबरदस्त कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार के बजट में कॉरपोरेट घरानों को इनाम है और आम आदमी को घंटा मिला है।   वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री ने इस बजट को एतिहासिक करार दिया है। उन्होंने नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम की तारीफ करते हुए लिखा कि इसे 50 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें