फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LadengeCoronaSe: महामारी में दिल्ली वालों ने दिखाया अपना दिल, मुफ्त बांटा खाना, दवा और ऑक्सीजन

Mon, 26 Apr 2021 10:54 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना की दूसरी लहर फैल चुकी है, जिसने पूरे देश में कोहराम मचा दिया है। वहीं दिल्ली में चौथी लहर में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच सोशल मीडिया लोगों की मदद के लिए सामने आया है और उम्मीद से बेहतर काम कर रहा है।
विज्ञापन
corona virus in India - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की दूसरी लहर बहुत तेजी से फैल रही है। इस दौरान कोरोना वायरस इतना भयावह हो गया है कि स्वास्थ्य सिस्टम पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। देश में ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सिलिंडर के उपकरण और आईसीयू बिस्तरों की किल्लत हो गई है। वहीं दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर फैली हुई है और इसने राजधानी में कोहराम मचा दिया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया बनी राष्ट्रीय हेल्पलाइन
कोरोना के भयानक दौर में सोशल मीडिया नई राष्ट्रीय हेल्पलाइन बनी है, जहां से जनता ने ही जनता की मदद एसओएस मैसेज भेजकर की है। दिल्ली के जामिया नगर के रहने वाले शारिख हुसैन का पिछले दस दिनों से फोन पर कॉल आना बंद नहीं हो रहा है, क्योंकि ये लोगों को मुफ्त में ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहे हैं। 

ऑक्सीजन की मुफ्त सप्लाई करने वाले शारिख का कहना है कि हर दिन 500-700 लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर भर कर दिया जा रहा है। शारिख कहते हैं कि  उनके यहां नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर से लोग आ रहे हैं। उनका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करना है। हुसैन का कहना है कि उन्हें दिल्ली पुलिस से भी कॉल्स आती हैं और फोन पर बात करने के अलावा उनके घर के बाहर 100-200 लोग खड़े रहते हैं। इस दौरान हुसैन रोजा भी रख रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में शख्स ने चलाई मॉम्स किचन
इसके अलावा दिल्ली के 26 साल के शुभम चावला अपनी मां और भाई के साथ मिलकर मॉम्स किचन चला रहे हैं, ताकि कोविड मरीजों को मुफ्त में खाना दे सकें। शुभम चावला का कहना है कि उनके साले और दादी को कोरोना हुआ था। उन दोनों की स्थिति बेहद गंभीर थी और लंबे समय तक हमें कोई बिस्तर नहीं मिला था। काफी कोशिशों के बाद हमें बिस्तर मिला और वो दोनों अस्पताल में भर्ता हुए। इसके बाद शुभम ने ठान लिया कि वो किसी ना किसी तरह से कोविड मरीजों की मदद करेंगे और इसके बाद उन्होंने मॉम्स किचन की शुरुआत की।

ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति कर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता
इसके अलावा बाल अधिकार सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना भी सोशल मीडिया पर काफा एक्टिव हैं और एसओएस मैसेज के जरिए लोगों की मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता खुद से अस्पताल जाते हैं और बेड की उपलब्धता देखते हैं। उन्होंने आगे बताया कि हम ऑक्सीजन सिलिंडर इकट्ठे कर रहे हैं और जरूरतमंद लोगों को दे रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें