प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर भारत के लोगों को एक बार फिर 'मन की बात' के जरिए संबोधित किया। इसमें उन्होंने कश्मीर समस्या, कश्मीर के लोगों और सुरक्षा बलों के हौसले, उड़ी में हुए चरमपंथी हमले और भारत-पाकिस्तान तनाव के बारे में बात की। उन्होंने पैरालंपिक गेम्स में भारत के अच्छे प्रदर्शन की भी चर्चा की।
सोशल मीडिया पर इसके फौरन बाद 'मन की बात' टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया। लोगों ने नरेंद्र मोदी की काफी तारीफ भी की और कई लोगों ने आलोचना की। वहीं मजाक उड़ाने वालों की भी कमी नहीं थी।
संजय तिवारी नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं, "प्रधानमंत्री जी, आपकी बात सुनकर जबरदस्त ऊर्जा का संचार होता है। आप देश का सर गर्व से ऊंचा कर रहे हो।" तो वहीं @AbsurdeStan के ट्विटर हैंडल का ट्वीट था, "मन की बात तो बहुत की आपने। अब काम की बात भी कर लो।"