बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत पर कार्रवाई और पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई को लेकर चौतरफा घिरने के बाद शिवसेना ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल हो रहा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में ‘बेकाबू और बेलगाम’ शीर्षक के तहत संपादकीय में बिना किसी घटना का उल्लेख किए लिखा कि सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया पर मुंबई और महाराष्ट्र को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
सुशांत केस की मीडिया कवरेज पर केंद्र को हाईकोर्ट का नोटिस
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में मीडिया कवरेज पर एक एनजीओ की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिका में अभिनेता की मौत से जुड़ी जांच की रिपोर्टिंग को संयमित करने की मांग की गई है। हाईकोर्ट में ऐसी दो याचिकाएं पहले भी दायर की जा चुकी हैं। चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ऐसी ही दो याचिकाओं की सुनवाई कर रही है। कोर्ट तीनों याचिकाओं को एक कर दिया है और इस पर 8 अक्तूबर को सुनवाई होगी।