फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना हजारे ने टाला अनशन का फैसला: देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में किया एलान

Fri, 29 Jan 2021 10:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
महाराष्ट्र : पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ समाजसेवी अन्ना हजारे। - फोटो : ANI
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार से शुरू होने वाला आमरण अनशन अब न करने का फैसला किया है। उन्होंने शुक्रवार को इसकी घोषणा भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में की। सरकार इस कोशिश में थी कि अन्ना हजारे अपना अनशन त्याग दें।

विज्ञापन


हजारे ने कहा, 'मैं लंबे समय से कई मुद्दों पर आंदोलन कर चुका हूं। शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना कोई अपराध नहीं है। मैं तीन साल से किसानों के मुद्दे उठा रहा हूं। वह आत्महत्या करते हैं क्योंकि उन्हें उनकी उपज की सही कीमत नहीं मिलती। सरकार ने न्यूनतन समर्थन मूल्य (एमएसपी) को 50 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है- मुझे इस संबंध में पत्र मिला है।'

उन्होंने आगे कहा, अब जबकि केंद्र सरकार ने इन 15 मुद्दों पर (किसानों के लिए अन्ना हजारे की मांगें) पर काम करने का फैसला कर लिया है, तो ऐसे में मैंने कल का अनशन रद्द करने का फैसला किया है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि जनवरी के अंत में अंतिम भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन


हजारे को मनाने में लगी थी पूरी टीम
अन्ना हजारे को मनाने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरीभाऊ बागडे, देवेंद्र फडणवीस, भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, अहमदनगर के सांसद सुजय विखे पाटिल समेत अन्य नेताओं ने उनसे मुलाकात की है। आज केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भी उनसे मुलाकात की थी। वहीं, केंद्र सरकार को आखिरकार अपनी कोशिशों में सफलता मिल गई।

ड्राफ्ट के जरिए भी मनाने की कोशिश
इस मामले को सुलझाने के लिए कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने भी कमर कसी थी। उन्होंने दिल्ली में देवेंद्र फडणवीस और गिरीश महाजन से मुलाकात कर एक ड्राफ्ट तैयार किया था, जो हजारे को दिया गया। अन्ना हजारे ने इस ड्राफ्ट की कमियों की जानकारी दी। वहीं, सरकार ने इन कमियों को दूर करने पर हामी भरी जिसके बाद अन्ना ने अनशन रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें