फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का पुर्वानुमान: 22-23 मार्च को पहाड़ी राज्यों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

Fri, 19 Mar 2021 10:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर 22 से 23 मार्च तक भारी वर्षा और बर्फबारी का अनुमान है, जबकि मैदानी इलाकों में 21 से 24 मार्च तक हल्की वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि अगले एक सप्ताह के दौरान देश में लू चलने की कोई आशंका नहीं है।

विज्ञापन


विभाग ने कहा, 'एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में व्यापक वर्षा का अनुमान है और 21-24 मार्च के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत के निकटवर्ती मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 23-24 मार्च, 2021 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी वर्षा या बर्फबारी का अनुमान है।' 

आईएमडी ने कहा कि मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र) और छत्तीसगढ़ में 21 मार्च तक 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें