पुड्डुचेरी हवाई अड्डे के वीआईपी लांज से एक जहरीला सांप मिलने पर वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष गुरु प्रसाद महापात्र सहित शीर्ष अधिकारी कल बैठक कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक काउच के नीचे छह फीट का लंबा सांप देखा।
इसे देखने के तुरंत बाद सभी लोग लांज से बाहर निकल गए। वहां मौजूद एक महिला कर्मचारी ने डंडे से सांप को भागने की कोशिश की। एक पुलिस कांस्टेबल सांप को पकड़ने में कामयाब रहा। फिलहाल सांप को वन विभाग के कर्मचारियों के हवाले कर दिया गया। सांप की पहचान वायपर के रूप में हुई है। इसे काफी विषैला माना जाता है।