समुद्र के जरिए होने वाली तस्करी के खिलाफ नौसेना ने बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुवर्णा ने अरब महासागर में एक मछली पकड़ने की नौका को पकड़ा है, जो 3000 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ ले जा रही थी। इस नौका को कोच्चि तट पर लाया गया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि उसके चालक दल से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे पड़ताल जारी है।
300 किलो मादक पदार्थ का जखीरा मिला
भारतीय नौसेना ने बताया कि नौसना का पोत आईएनएस सुवर्णा अरब सागर में गश्त कर रहा था, तभी उसे मछली पकड़ने की एक नौका की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इस पर नौसेना के गश्ती जहाज ने रोका और अधिकारियों ने उसमें सवार लोगों और नौका की तलाशी शुरू की। इसी दौरान 300 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त किए गए।