फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने PM मोदी को बताया हिटलर तो स्मृति ईरानी बोलीं- आप 42 साल हो गए लेट

Sat, 22 Jul 2017 10:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : HT
विज्ञापन
शुक्रवार को भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा सरकार को तानाशाह की सरकार बताने पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर बात करने के लिए राहुल गांधी को 42 साल देर हो गई। हिटलर से कौन प्रेरित है यह बताने की जरूरत नहीं है। इमरजेंसी किसने लगाई और किसने लोकतंत्र को रौंद डाला यह सभी को पता है। 
विज्ञापन
However, thank you @officeofRG for all that you do. Sincerely from the BJP!🙏🙏 — Smriti Z Irani (@smritiirani) July 21, 2017
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान को भाजपा की एनडीए सरकार को तानाशाह वाली सरकार बताया था। उन्होंने कहा था कि हिटलर ने एक बार कहा था कि वास्तविकता पर अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखों ताकि तुम जब चाहों उसमें बदलाव कर सको। आज ऐसा ही हो रहा है। 

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा झूठ को छिपाने की कोशिश कर रही है। जिससे वह भारत एक बार फिर राजतंत्र को वापस ला सकें और कोई उनसे सवाल न करे। जहां लोगों को ताकत से कुचल दिया जाता है और उनकी आवाज को दबा दिया जाता है। जहां गरीब और कमजोर लोगों को कुचल दिया जाता है। 
विज्ञापन
BJP wants to paint a lie over India so that they can return it to an age of kings and no questions, where people were humiliated by power — Office of RG (@OfficeOfRG) July 21, 2017
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक तानाशाह हैं और उनके साथी भी उनके खिलाफ आवाज उठाने से खौफ खाते हैं। वह एक ऐसे राजा की तरह हैं जिसकी असलियत सब जानते हैं पर उनके आस पास के लोग उन्हें कुछ कहने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें अपने अपनी पार्टी का इतिहास देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भविष्य धूमिल है अपने देश का नहीं। शुक्रवार देर रात उन्होंने ट्वीट कर राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपने जो कुछ भी किया है उसके लिए आपको भाजपा की ओर से धन्यवाद।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें