केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री अपनी कार में बैठी हुई हैं और स्वेटर बुन रही हैं। वीडियो उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री का काफिल लखनऊ से कानपुर के बीच ट्रैफिक जाम में फंस गसा था। इस दौरान लगे लंबे जाम की वजह से मंत्री काफी देर तक वहीं फंसी रहीं। अपना समय काटने के लिए मंत्री ने स्वेटर बुनना शुरू किया।
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर खुद वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन लिखा, ज्यादा नहीं पर जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियां। इन्हीं के साथ ही जिंदगी जीने में आनंद आता है। छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढनी चाहिए। ऐसे ही लखनऊ-कानपुर के बीच ट्रैफिक जाम के दौरान कुछ इस तरह समय बिताया।
ईरानी के पोस्ट पर तरह-तरह की रोचक टिप्पणियां पढ़ने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा- आजकल कोई भी ये काम नहीं करता..आपने मुझे साल 2000 के बचपन के दिन याद दिला दिए। निगम सोनाल नाम की एक अन्य यूजर ने लिखा- इस तरह ट्रैफिक दो शहरों को जोड़ रहा है.. उम्मीद है जल्द ही कोई समाधान निकलेगा।
एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर सुरेंद्र जांगर ने लिखा- इस प्रकार ऊन की सहायता से कुछ बनाने की कला ये दिखाती है कि आप किसी बड़े शहर से नहीं, अपितु गांव में पलकर ही बड़ी हुई हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- सरकारी स्कूल की टीचर की याद आ गई..खाली प्रिंसिपल का खौफ था, बाकि ऐसे ही स्वेटर बुनते थे या सब्जी काटा करते थे।