फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने गीतकार गुलजार को उन्हीं के अंदाज में पेश किया सलाम

Thu, 07 May 2020 05:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : social media
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान घर पर दिन भर बोझिल होती जिंदगी को अपनी शायरी और फनकारी से ‘गुलजार’ करने वाले गीतकार गुलजार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हीं के अंदाज में सलाम पेश किया। स्मृति ने ट्विटर पर गुलजार के ही कुछ मशहूर गीतों के बोल के साथ अपने मन की बात रखी और इस महान कलमकार की सराहना की।

विज्ञापन


स्मृति ने लिखा- ‘जिनकी कलम से गिलहरी के झूठे मटर का स्वाद आ जाए मुंह में, जिन्होंने चप्पे चप्पे में चरखा चलवाया शब्दों का, जिनकी एक लकीर पे बडे़ से बड़ा सितारा छैयां छैयां करता हुआ, रेल की रफ्तार की तरह दिल से दिल को छू जाए, उनको सलाम’ क्यूंकि कलाम से कोरोना में भी, जिंदगी कहीं न कहीं गुलजार है।’

स्मृति ने लिखा, ऐसे कई लोग हमारे जीवन में होते हैं जो जाने अनजाने हम पर प्रभाव डालते हैं। उनकी जिंदगी, उनका काम लाखों को प्रेरणा देता है। उनके दिलों को छू जाता है। ऐसे ही एक शख्य से मैंने पूछा, सब खैरियत है सर? उन्होंने लिखा, मैं सालों से गुलजार साहब के काम से प्रेरित होती रही हूं। उनको धन्यवाद क्योंकि इनकी वजह से कोरोना संकट में भी हमारी जिंदगी गुलजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें